फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मारपीट करने के चार आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने मारपीट करने के चार आरोपियों को दबोचा

Tue, 18 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट करने के चार आरोपियों को दबोचा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में तीन दिन पहले एक युवक की घुड़चढ़ी के दौरान दूसरे संप्रदाय के युवकों के द्वारा वीडियो बनाने के बाद विरोध जताने पर उन्होंने एक युवक को घेरकर पिटाई की और उसकी बाइक में आग लगाने का प्रयास किया। आरोप था कि हमलावर उससे नगदी और सोने की चेन भी छीनकर ले गए थे। इस मामले में घायल युवक ने दूसरे समुदाय के पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर की रात्रि में करीब दस बजे रवि पुत्र स्वर्गीय ब्रजपाल की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर परिवार की महिलाएं नाच रही थी, तभी दूसरे समुदाय के दो युवक आए और वीडियो बनाने लगे। जो सोनू पक्ष के लोगों ने देख लिया और मारपीट कर उनकी वीडियो डिलीट करा दी। इससे दोनों युवक वहां से चले गए, लेकिन 14 दिसंबर को शुक्रवार की सुबह जब सोनू बाइक से कहीं जा रहा था तो दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। बाइक में तोड़फोड़ कर उसे जलाने का प्रयास किया और उसे एक लाख की नगदी, सोनू की चेन भी छीन ली थी। घटना की सूचना सोनू के पक्ष के लोगों को लगी तो वे भारी संख्या मेें उधर दौड़े तो हमलावर भाग निकले । इस घटना से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संबंध में सोनू ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी प्रवीण पुत्र शाहिद, हसीन पुत्र शाहिद, मुजीब पुत्र यूसुफ, सुलेमान पुत्र यूसुफ निवासी हिलवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed