{"_id":"5b450fd54f1c1bc3248b5868","slug":"161531252693-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में कोताना टैपों स्टैंड पर दो गुटों में गोलियां चलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में कोताना टैपों स्टैंड पर दो गुटों में गोलियां चलीं
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड टैंपो बस स्टैंड पर रंजिश के चलते जौनमाना और मलकपुर के युवकों में अंधाधुंध गोलियां चलीं। इससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस वारदात में घायल एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया, जबकि एक घायल का पता नहीं चला, उसकी पुलिस तलाश कर रही है, अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, तीन युवकों के नाम प्रकाश मेें आए है, इनके घरों मेें पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
कुछ दिन पहले जौनमाना गांव के विपुल पुत्र राकेश और उसके साथियों के साथ मलकपुर गांव के अंकित पहलवान के साथी झगड़ा हुआ । इसे लेकर दोनों पक्षों मेें रंजिश चल रही है, विपुल पहले ही वारदात के बाद हरिद्वार चला गया , जहां एक निजी कंपनी में काम करता है, वह कुछ दिन पहले घर आया । मंगलवार को दोपहर के समय वह हरिद्वार जाने के लिए बड़ौत आया तो टैंपो बस स्टैंड पर उसे अंकुर उर्फ टीटी पुत्र उदयवीर जौनमाना भी मिला, उसी दौरान पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध तमंचों से गोलियां चलाई। इससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस घटना में बड़ौत इंद्रा कालोनी की महिला शिमला पत्नी अशोक किसी काम के लिए वहां से जा रही थी, उसको गोली लगी, वहीं विपुल के पैर मेें गोली लगी है और अंकुर उर्फ टीटी के हाथ मेें गोली लगी। अंकुर वहां से भाग निकला, जबकि शिमला और विपुल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। इस वारदात की सूचना पर सीओ रमानंद कुशवाहा और पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात में जिन युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं, उनके यहां पर दबिश दी जा रही हे, मौके से पुलिस को 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, अभी तक इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, घायल के परिजन इलाज कराने में जुटी है। घायल टीटी का कहां इलाज किया जा रहा है, उसका पता नहीं चल सकता है, लेकिन उसके हाथ में गोली लगना बताया।
घायल के पिता ने कराया मामला दर्ज
बड़ौत। घायल विपुल के पिता राकेश पुत्र धारा निवासी जौनमाना ने अंकित व अर्जुन आवास विकास कालोनी बड़ौत, सौरभ व सोनू निवासी मलकपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, इसमें रंजिश का हवाला दिया है।
विज्ञापन
दहल उठे लोग
बड़ौत। दिन दहाडे़ रंजिश के चलते चली गोली से कोताना रोड टैंपो स्टैंड के लोग दहल गए। यह अत्यधिक भीड़ वाला क्षेत्र है, वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने गोली चलाने वालों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया, लोगों ने कहा यदि कोई उनकी ओर बढ़ता तो गोली मारने की धमकी देते थे, किसी ने उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
नहीं है पुलिस की कोई व्यवस्था
बड़ौत। कोताना टैपों स्टैंड पर यह पहली घटना नहीं है, इसे छह माह पूर्व इन्हीं गुटों मेें तमंचे से फायर की, यहां पर अन्य कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस अति संवेदनशील स्थल पर पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई, जिस कारण आए दिन घटनाएं घट रही है, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने कहा यहां पर पुलिस की व्यवस्था की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।