फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत में हरियाणा के व्यक्ति की मौत

बड़ौत में हरियाणा के व्यक्ति की मौत

Wed, 28 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में हरियाणा के व्यक्ति की मौत
बागपत। बड़ौत में सोमवार की देर शाम चिकित्सक से दवाई लेने आए हरियाणा के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मृतक नानू (60) पुत्र जसवंत गोला खुर्द जनपद पानीपत हरियाणा का रहने वाला था। वह सोमवार की शाम बड़ौत में नेहरू रोड स्थित एक चिकित्सक के पास दवाई लेने आया था। जब वह कुर्सी पर बैठा हुआ था तो अचानक नीचे जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस बागपत पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि व्यक्ति की स्वभाविक मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई करने से भी इंकार कर दिया है। शव परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed