{"_id":"5a6cd64d4f1c1b8e238b50a8","slug":"161517082189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकारी में करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकारी में करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, गंभीर
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। मुकारी गांव में शुक्रवार की रात में लाइन ठीक करते समय लाइनमैन झुलस गया। उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। उधर ग्रामीणों ने एक कर्मचारी पर जानबूझकर बिजली सप्लाई चालू करने का आरोप लगाकर बिजलीघर में हंगामा किया और आरोपी कर्मचारी की धुनाई कर दी।
मुकारी निवासी राजपाल त्यागी गांव के ही बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन है। बृहस्पतिवार को गांव में लाइन में फाल्ट की जानकारी बिजलीघर पर ग्रामीणों ने दी। लाइनमैन राजपाल शट डाउन लेकर लाइन ठीक करने के लिए चला गया । लाइन ठीक करते समय बिजली सप्लाई चालू कर दी । इस दौरान राजपाल करंट लगने से झुलस गया। पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को बालैनी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
उधर, गुस्साए ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और उन्होंने शट डाउन लेने के बावजूद बिजली सप्लाई चालू करने का आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी की धुनाई कर दी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। उन्होंने विद्युत निगम से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, बागपत एक्सईएन राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।