फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहन की हत्या के मामले ने तूल पकड़ा

बहन की हत्या के मामले ने तूल पकड़ा

Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बहन की हत्या के मामले ने तूल पकड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

संपत्ति के लिए भाइयों के बहन को मार डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका की बहनों ने कोतवाली पहुंचकर भाइयों पर आरोप लगाया कि वे मुकदमा वापस लेने की दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने नगर पालिका में धरना दिया और चेयरमैन को ज्ञापन देकर यह आत्महत्या का मामला बताया और भाइयों को झूठा फंसाने की आरोप लगाया।
सोमवार को कविता को उसके ही तीन भाइयों ने हत्या का उसके शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की बड़ी बहनों ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता से उसके शव को निकाला । इसमें उनके हाथ भी झुलस गए । इस मामले में मृतका की मां ने नत्थो देवी ने अपने ही बेटे राजेश, राकेश और पंकज उर्फ राजा को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई । मृतका की बहन सुषमा, कुसुम, सुमन आदि ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

दूसरी ओर आरोपियों के परिजन और मोहल्ले के काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। उनका कहना था कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। कविता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वे लोग उसका अंतिम संस्कार करने गए थे, लेकिन उनकी बहनों ने वहां पहुंचकर चिता बुझा दी और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव कब्जे में लिया । बाद में उन्होंने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा से इस संबंध में कार्रवाई कराने को कहा, तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव को वहां बुलाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ कविता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की मां नत्थो देवी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 में मृतका के तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed