{"_id":"59a5c3994f1c1b1e278b469b","slug":"161504035737-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, लूट की वारदात कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, लूट की वारदात कबूली
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली पुलिस के हत्थे दो लुटेरे चढ़ गए हैं। आरोपियों ने लूट की वारदात का इकबाल किया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस केस का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।
सरूरपुर-सूजरा मार्ग पर एक सप्ताह पहले एक युवक से लूटपाट हुई । पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की । पुलिस तभी से ही लुटेरों की तलाश में लगी है। पुलिस को लुटेरों को पकड़ने में सफलता मिल गई। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दो आरोपी बड़ौत क्षेत्र के एक गांव के हैं। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। जो अभी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा लुटेरे गैंग का जल्द ही खुलासा होगा।