{"_id":"5d151e208ebc3e3ccb2564f1","slug":"156166503619-baghpat-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के पास लूटपाट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ खेकड़ा ने फोर्स के साथ जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को लूट का शिकार हुए पीड़ित भी नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार रात्रि रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के पास तीन-चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा राहगीरों से लूटपाट की सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ खेकड़ा आरपी सिंह फोर्स के साथ नहर पर पहुंचे। पुलिस ने आम के बागों की रखवाली करने वाले लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। पुलिस व ग्रामीणों ने बागों व जंगलों में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। लूटपाट का शिकार हुए लोग भी पुलिस को नहीं मिल पाए। पुलिस वापस लौट गई। सीओ ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदार की जेब से 28 हजार उड़ाए
चांदीनगर। रटौल गांव निवासी इसरार ने बताया कि रटौल बस स्टैंड पर उसकी फलों की दुकान है। बुधवार की रात दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात्रि में चोर उसके कुर्ते की जेब से 28 हजार रुपये की नगदी निकाल ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह नींद से जगने पर चोरी की जानकारी हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।