फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठेकेदार ने विद्युत निगम के दफ्तर में एसडीओ से अभद्रता की

ठेकेदार ने विद्युत निगम के दफ्तर में एसडीओ से अभद्रता की

Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने विद्युत निगम के दफ्तर में एसडीओ से अभद्रता की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में सोमवार को उस समय कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया, जब एक प्राइवेट बिजली ठेकेदार ने कार्यालय में घुसकर एसडीओ के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि ठेकेदार ने एसडीओ के साथ हाथापाई का प्रयास भी किया। कर्मचारियों की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ठेकेदार दफ्तर से भाग गया। बाद में कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली घेरी और हंगामा कर आरोपी ठेकेदार के नामजद तहरीर दी। इसके बाद विद्युत कर्मचारी लौट गए।
विद्युत कर्मियों ने दी तहरीर में कहा कि सोमवार को दोपहर के समय एसडीओ रोहित कुमार बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे। तभी प्राइवेट बिजली ठेकेदार अनिल डबास दफ्तर में आया। आरोपी ठेकेदार ने पूर्व में बकाये पर काटे गए संयोजन के खराब परिवर्तक को जबरन बदलवाने के लिए एसडीओ रोहित कुमार पर दबाव बनाया, लेकिन एसडीएम कहा कि यह मेरे क्षेत्राधीन नहीं है। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि ठेकेदार ने कर्मचारियों की मौजूदगी मेें हाथापाई करने की कोशिश की । इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ठेकेदार दफ्तर से भाग निकला। बाद मेें जनपद के समस्त एसडीओ, अवर अभियंता व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया और ठेकेदार के नामजद तहरीर दी। कोतवाल के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ रोहित कुमार ने बताया कि ठेकेदार अनिल डबास ने कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालकर अभद्रता कर हाथापाई करने की कोशिश की। इस संबंध में तहरीर दी। कोतवाली जाने वालों में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय सुधाकर, एसडीओ प्रवेश गिरि, एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ गोपाल, एसडीओ रितेशवर बुंध, एसडीओ अनिल आदि रहे। दूसरी तरफ आरोपी ठेकेदार अनिल डबास ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि ऐसी कोई घटना कार्यालय में नहीं हुई है। जानबूझकर यह घटना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed