Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro signaling cable cut; major accident averted

Ghaziabad News: मेट्रो की सिग्नलिंग केबल काटी, बड़ा हादसा बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Metro signaling cable cut; major accident averted
गाजियाबाद। नंदग्राम में हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने दिल्ली मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली से जुड़ी तीन क्वाड केबल काट दीं। इससे मेट्रो का सिग्नलिंग सिस्टम प्रभावित हुआ और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही डीएमआरसी की सिग्नलिंग टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन केबल की मरम्मत कर ट्रैक सर्किट को सामान्य किया। मामले में डीएमआरसी के जेई ओमपाल सिंह ने 16 नवंबर को नंदग्राम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि तहरीर के अनुसार घटना आठ नवंबर की रात करीब 3:56 बजे हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास डाउन लाइन पर हुई। नौ नवंबर की तड़के कंट्रोल रूम को सिग्नल कंट्रोलर से ट्रैक सर्किट (टीसी) के स्थायी रूप से ड्रॉप होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि मास्ट संख्या 11ई/14 से 11ई/10 के बीच तीन क्वाड केबल काट दी गई हैं।
विज्ञापन

----
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़
एसीपी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लाखों यात्रियों को परिवहन सुविधा देती है। ये केबल मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके कटने से सिग्नलिंग व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। इससे डीएमआरसी को आर्थिक नुकसान के साथ यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेलवे अधिनियम, 2002 और भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed