{"_id":"5d111e758ebc3e2b022c2ee1","slug":"156140297915-baghpat-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने हाईवे पर दिखाई स्टंटबाजी, ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक से स्टंट कर रहे चालक को एएसपी ने सिसाना के पास पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान ट्रक के कागज भी नहीं मिले। एआरटीओ को बुलाकर ट्रक को सीज कराया। आरोपी चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया ।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब दस बजे एएसपी रणविजय सिंह बागपत से कलक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे ट्रक चल रहा था। चालक ट्रक को कभी तेज तो कभी धीमा कर लेता। कभी सड़क पर इधर-उधर लहराकर चला रहा था। इस दौरान टक्कर लगने से कई वाहन बचे। एएसपी ने सिसाना गांव में ट्रक को रुकवा लिया। चालक से कागज दिखाने को कहा, लेकिन उसके पास कागज नहीं मिले। एएसपी ने एआरटीओ को बुलाकर ट्रक सीज करा दिया। बाद में चालक इमरान निवासी निवाड़ा को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि चालक सड़क पर ट्रक से स्टंट कर रहा था। कई वाहन टक्कर लगने से बचे। ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।