फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साधु बनकर रह रहा डबल मर्डर का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार

साधु बनकर रह रहा डबल मर्डर का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
साधु बनकर रह रहा डबल मर्डर का आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार
बागपत। हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा में 19 साल पहले हुई सतीश और रामकिशन की हत्या में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को दोघट पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नाम बदलकर साधु का वेश धारण कर हापुड़ के जलालपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में रह रहा था और भंडारे का निमंत्रण देने बामनौली गांव के हनुमान मंदिर में आया । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा के पानीपत जनपद के समालखा गांव में सतीश और रामकिशन की वर्ष 2001 में हत्या की। इस घटना में छपरौली कस्बे की पट्टी चौधरान निवासी ओमवीर (42) पुत्र महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने साधु का वेश धारण लिया और अपना नाम ओमवीर से बदलकर बाबा राकेश नाथ रख लिया । अब वह हापुड़ जनपद के जमालपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में पुजारी बन कर रहा था। मंदिर में भंडारा होना था। भंडारे का निमंत्रण देने के लिए बामनौली गांव के हनुमान मंदिर में आया।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी की डबल मर्डर का आरोपी ओमवीर उर्फ बाबा राकेश नाथ बामनौली के हनुमान मंदिर में आया है। पुलिस ने मंदिर में छापा लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह 19 साल पहले हरियाणा के समालखा में मखनी के घर में नौकरी करता था। मृतक रामकिशन पक्ष ने मखनी की हत्या की। उसकी हत्या का बदला लेने के लिए सतीश और रामकिशन की हत्या की। वारदात का उस पर भी आरोप लगा । इसके बाद उसने साधु का वेश धारण किया। समालखा थाना पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल मर्डर का आरोपी मोबाइल तक नहीं रखता
बागपत। पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर का आरोपी शातिर है। पुलिस से बचने के लिए उसने न केवल साधु का वेश धारण किया, बल्कि अपने घर में भी आना छोड़ दिया। वह मोबाइल भी नहीं रखता था। जिस कारण 19 साल तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।


कई साल हरियाणा में साधु के डेरे में रहा
बागपत। आरोपी ओमवीर उर्फ बाबा राकेश नाथ ने बताया कि डबल मर्डर करने के बाद वह हरियाणा में ही साधु के डेरे में पहुंच गया था। यहां कई साल तक साधु की सेवा की। इसके बाद वह भी साधु बन गया। वह 19 साल से छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed