{"_id":"5d0944448ebc3e2ad96e171a","slug":"156088837512-baghpat-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के होली चौक पर प्रोपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्ष कोतवाली में भी पुलिस के सामने भिड़ गए। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
मोहल्ला मुगलपुरा पांडव रोड बागपत निवासी बबलू का कहना है कि कई साल पहले उसके छोटे भाई संजय की मौत हो गई थी। वह अविवाहित था। मृतक के नाम पांडव रोड पर 40 गज जमीन में दुकान बनी थी। भाई के मरने के बाद उसकी बहन बबीता निवासी जैनपुर जनपद मेरठ दुकान में अपना हिस्सा उसे बेचना चाहती थी। मंगलवार को उसकी बहन व बहनोई होली चौक पर उसके पास पहुंचे और दुकान बेचने की बात कहने लगे। उसने दुकान बेचने से इंकार कर दिया। आरोप है कि दोनों ने सरेबाजार उसकी पिटाई की। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्ष कोतवाली में पुलिस के सामने भिड़ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बबलू व उसके बहनोइ मिंटू को हिरासत में ले लिया। वहीं बहन बबीता ने बताया कि उसके भाई संजय की मौत के बाद चारों भाइयों ने दुकान उसके नाम कर दी थी। अब वह दुकान नहीं बेचने दे रहे हैं। उसके भाई ने उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।