{"_id":"5d07e97d8ebc3e0e217fe171","slug":"156079960011-baghpat-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूप गांव की पंचायत में विदेशी पिस्टल से चलाई गईं थी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूप गांव की पंचायत में विदेशी पिस्टल से चलाई गईं थी गोलियां
विज्ञापन
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में रविवार की रात में पंचायत में फायरिंग कर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । घटना स्थल से 7.65 बोर की पिस्टल के खोखे मिले हैं। यह पिस्टल विदेशी है। एके-47 के कारतूसों का भी यह बोर होता है। पुलिस दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
सूप गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र यशपाल का अपनी पत्नी सोनिया से विवाद चल रहा है। रविवार को शाम के समय अपने घर पर कुछ ग्रामीणों को सुलह समझौते के लिए बुलाया। मकान की छत पर पंचायत दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटी थी। सोनिया का फुफेरा भाई भगत सिंह, अमित, बुआ बिमला देवी निवासी कनियान जनपद शामली, उसका भाई अजीत निवासी कपूरगढ़ जनपद मुजफ्फरनगर भी मौजूद थे। सोनिया को लेकर भूपेंद्र और भगत सिंह के बीच विवाद हो लगा। भूपेंद्र ने पत्नी पर आरोप लगाए। भगत सिंह पंचायत में जबरन सोनिया को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। पंचायत में मौजूद मोहकम सिंह, नौबाहर, राजीव, सुधीर, ओमवीर, धर्मेंद्र, जगदीश, उदयवीर ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
महिला पक्ष के लोगों ने पंचायत में पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से भूपेंद्र पक्ष के मोहकम, राजीव, सुधीर व दूसरे पक्ष का भगत सिंह घायल हो गए । घायल मोहकम को बड़ौत सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। मोहकम के बेटे मनिंद्र कुमार ने आरोपी सोनिया, उसकी बुआ बिमला देवी, फुफेरे भाई भगत सिंह और अमित, भाई अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोनिया, बिमला देवी, अजीत व भगत सिंह को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना स्थल ने 7.65 बोर के पिस्टल के तीन खोले मिले हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों की कार सेंट्रो को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
बागपत। सूप गांव में मोहकम की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की और भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
आरोपियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई
बागपत। पंचायत में आरोपियों ने गोलियां बरसात कर गांव में दहशत फैला दी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनएसए की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरार अमित पर पुलिस करेगी ईनाम घोषित
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दो महिलाओं समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी अमित की तलाश की जा रही है। यदि वह मंगलवार तक नहीं पकड़ा गया तो उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। गांव मेें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है।
पूरी तैयारी के साथ आए थे आरोपी
बागपत। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया, वे आसानी से नहीं मिलते है। घटना स्थल से 7.65 बोर की पिस्टल के खोखे मिले है। यह पिस्टल विदेशी है। एके-47 के कारतूसों का भी यह बोर होता है। फरार आरोपी अमित के पकड़े जाने के बाद हथियारों के बारे में पता चल सकेगा। आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे।
आरोपी भगत सिंह को कैसे लगी गोली
बागपत। आरोपी सोनिया के फुफेरे भाई भगत सिंह को गोली कैसे लगी, इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल में तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।