फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पड़ोसियों ने घर में घुसकर भाजपा नेता पर फायर किया

पड़ोसियों ने घर में घुसकर भाजपा नेता पर फायर किया

Mon, 17 Jun 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घर में घुसकर भाजपा नेता पर फायर किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर के भाजपा नगर महामंत्री रविवार को मकान का लेंटर डलवा रहे थे, तभी पड़ोसियों ने लेंटर डालने का विरोध किया। बाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिस्टल से भाजपा नेता पर फायर कर दिया। पीड़ित जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी भाजपा के नगर महामंत्री चेतन चंदेला रविवार को शाम करीब पांच बजे खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने मकान में लेंटर डलवा रहे थे। तभी पड़ोसी चार लोगों ने लेंटर डालने का विरोध किया और गाली गलौच भी करने लगे। आरोप है कि गाली गलौच करने का विरोध करने पर उक्त चारों लोग उसके घर में घुसे और पिस्टल से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर फायर किया। उसने मकान से बाहर दौड़कर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित ने पड़ोसी चार लोगों पर पिस्टल से फायर झोंककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने भाजपा नेता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed