{"_id":"5d0699bf8ebc3e4d656896e4","slug":"156071365113-baraut-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समिति ने रंछाड़ इंटर कॉलेज में हरे पेड़ काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रबंध समिति ने रंछाड़ इंटर कॉलेज में हरे पेड़ काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
प्रबंध समिति ने रंछाड़ गांव के लाल बहादुर इंटर कॉलेज में हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ा चलवा दिया। पेड़ काटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा किया और पेड़ काटने वाले लोगों को मौके से भगने के लिए मजबूर कर दिया।
रंछाड़ के लाल बहादुर इंटर कॉलेज प्रांगण में खड़े बेल पत्थर, पापड़ी, नीम आदि के दर्जन भर पेड़ों पर प्रबंधन की सहमति पर पेड़ काटने वालों ने रविवार को कुल्हाड़ा चला दिया। इसका पता कुछ ग्रामीणों को चल गया और कॉलेज प्रांगण में पहुंचे और वहां हंगामा कर हरे पेड़ काट रहे लोगों को भगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कॉलेज प्रबंध समिति पर भी मनमानी के आरोप लगाए। कॉलेज के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। दूसरी तरफ कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक महेंद्र सिंह से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।