फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोजाना नौ मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ देती है पुलिस

रोजाना नौ मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ देती है पुलिस

Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोजाना नौ मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ देती है पुलिस
बागपत। जिले में ग्यारह एंटी रोमियो टीम तैनात हैं। इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिले में छात्राओं और मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ देती है। पुलिस का आंकड़ा बताता है कि बागपत जिले में रोजाना नौ मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में मासूम बच्ची से हुई हत्या के बाद भी जिले की पुलिस हरकत में नजर नहीं आ रही है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बाजारों में युवतियों, मासूम बच्चियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए जिले में 11 एंटी रोमियो टीम का गठन किया। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो टीम सक्रिय हुई । कुछ माह तक कार्य करने के बाद टीम की कार्रवाई ढीली पड़ गई। वर्तमान में आलम यह है कि मनचले तो सड़कों पर खूब घूम रहे है, लेकिन एंटो रोमियो टीम गायब है। मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रह गई है। घर से निकलते ही हैवान उनके पीछे लग जाते हैं। छोटी बच्चियों से छेड़छाड़ करते हैं। शहर में एक माह पहले यमुना इंटर कॉलेज के पास से नशेड़ी युवक ने 11 साल की बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश की। रविवार को सब्जी मंडी मार्ग पर युवक ने कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ की। लोगों ने युवक की धुनाई भी कर डाली। इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र में भी आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। पुलिस अफसर मौन बैठे हैं। पुलिस के कागजों में एंटी रोमियो टीम चल रही हैं।
विज्ञापन


सात हजार मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा
बागपत। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में 11 एंटी रोमियो टीम कार्यरत है। टीम ने दो साल में 16126 लोगों से पूछताछ की गई। 7042 को चेतावनी देकर छोड़ा गया। कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। आंकड़ों से जाहिर है कि करीब नौ मनचलों को पुलिस रोजाना चेतावनी देकर छोड़ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1
जीप सवारों ने की छेड़छाड़, पुलिस हाथ मलती रही
डौला गांव में जीप सवार मनचलों ने स्कूल से लौटती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बन गया, लेकिन इस मामले में भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की।

केस-2
मेडिकल की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में मेडिकल की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी दी गई। पुलिस ने कई दिन बाद मुकदमा दर्ज किया, लेकिन बाद में इस मामले में भी समझौता कराया गया।


इनसेट
चुनाव में बना था मुद्दा
बागपत। विधानसभा चुनाव में सियासी मंचों पर भी छेड़छाड़ का मामला गूंजा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलान किया था कि मनचलों को सबक सिखाया जाएगा। लेकिन पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed