फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्ची से दरिंदगी के विरोध में मीतली के युवाओं ने किया मार्ग जाम

बच्ची से दरिंदगी के विरोध में मीतली के युवाओं ने किया मार्ग जाम

Sun, 09 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दरिंदगी के विरोध में मीतली के युवाओं ने किया मार्ग जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के मीतली गांव के युवाओं ने अलीगढ़ की बच्ची के साथ दरिंदगी के विरोध में मेरठ- बागपत मार्ग पर जाम लगाया। वही कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की गई।
विज्ञापन

मीतली के युवाओं ने शनिवार की शाम मेरठ-बागपत मार्ग पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने अलीगढ़ में बच्ची के साथ की गई दरिंदगी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। उसके बाद मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पर नारेबाजी कर हंगामा किया। मांग की ऐसे दरिंदों के समाज में रहने का कोई हक नहीं है। उनके लोगों लोगों को मौत की सजा होनी चाहिए। करीब आधा घंटे तक युवाओं ने जाम लगाए रखा। इससे यात्री परेशान हो गए। वाहनों से उतरकर युवाओं के बीच पहुंचे और जाम खुलाने का आग्रह किया। जिसके बाद सभी युवाओं ने जाम को खोल दिया। उसके बाद कैंडल जलाकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। इसमें राहुल, अनुज, गौरव, रितम राणा, अंकित राणा, कपिल राणा, दीपक शर्मा, अभिषेक शर्मा, उत्तम राणा, लविश, आशीष शर्मा, दीपक राणा आदि रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। अलीगढ़ के टप्पल में ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या करने के चलते लोगों में खासा रोष है। लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शाम के समय शहर के अनेक लोग पांडव पुलिया पर एकत्र हुए, जहां से उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहर के छोटा बाजार, बड़ा बाजार से होते हुए पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचा, जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही लोगों ने मासूम बच्ची के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की प्रदेश सरकार से मांग की। कहा कि ऐसे दरिंदों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा, अनुज कौशिक, अश्वनी प्रभाकर, अमित कुमार, पवन कुमार, विकास, सुमित, प्रवेश, विनोद, योगेश, मयंक, सुनील, डॉ. मनोज धामा, अमरपाल, बिट्टू, मोहित, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed