खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला विजय नगर में बुधवार की रात्रि में दुकान में आग लगने से दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये कीमत के रेडीमेड कपडे़, जूते, चप्पल, कॉस्मेटिक्स का सामान जल गया। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
मोहल्ला विजय नगर में कृपाल सिंह परिवार के साथ रहता है। अपने मकान में ही उसके पुत्र अजय ने रेडीमेड कपड़ों, कास्मेटिक्स व जूते चप्पलों की दुकान कर रखी है। बुुधवार की रात्रि में करीब एक बजे दुकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। आग लगने पर कृपाल की आंख खुल गयी। और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोस के लोग भी जाग गए और सभी पानी से आग बुुझाने में जुट गए। लोगों ने घंटों तक अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जल चुका था।