{"_id":"5cf57630bdec2207114c1019","slug":"155959044517-baghpat-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में अलग-अलग जगह पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल में मिलावटी शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 192 पेटी शराब, एक कैंटर, दो छोटे वाहन, अपमिश्रित शराब तैयार करने का सामान बरामद हुआ। जबकि पांच आरोपी पुलिस के सामने से फरार हो गए।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि दोघट पुलिस ने सोमवार को भड़ल गांव के जंगल से देवव्रत, पवन निवासी भड़ल को अप मिश्रित शराब बनाते गिरफ्तार किया। जबकि उनके चार साथी पुलिस के सामने से भाग निकले। उनके कब्जे से टाटा नेक्सन कार, मिनी ट्रक, 40 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का, सात लीटर व 10 पव्वे तैयार यूपी मार्का अप मिश्रित शराब, डेढ़ किलो सफेद यूरिया, चार कैंपर, 18 पव्वे खाली, दो सौ ढक्कन, 17 रेपर यूपी मार्का के बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपी अपने चार साथियों के साथ मिलकर हरियाणा से देसी शराब लाते हैं और उसमें यूरिया व पानी मिलाते हैं। यूपी मार्का रेपर चिपका कर आसपास के गांवों में बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं बिनौली पुलिस ने शेखपुरा मोड़ पर अशोक पुत्र मीर सिंह निवासी छुर थाना सरधना, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से शराब से लदा आयशर कैंटर बरामद किया। कैंटर से 150 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जबकि उसकी साथी अमित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब लाकर मेरठ क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते हैं। 23 जनवरी को मेरठ जनपद के सरूरपुर खुर्द पुलिस ने आरोपी को आयशर कैंटर से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बागपत कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा गांव से राहुल पुत्र सुभाष निवासी निवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।