{"_id":"5cf42970bdec22070e2bd830","slug":"15595052613-kahkra-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जेल से कुख्यात वरूण लुहारी को गाजियाबाद व रवि बिजरौल को मेरठ जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत जेल से कुख्यात वरूण लुहारी को गाजियाबाद व रवि बिजरौल को मेरठ जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुुर स्थित जिला जेल में बंद दो कुख्यात बदमाशों को जेल प्रशासन ने गाजियाबाद और मेरठ की जेल में भेजा। इसमें बागपत से वरूण लुहारी को गाजियाबाद और रवि बिजरौल को मेरठ जेल भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बंद कुख्यातों के बीच आए दिन मारपीट होती रहती है। इससे बागपत जेल के प्रशासनिक अधिकारी बेहद परेशान चल रहे थे। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार मारपीट होने के बाद उक्त कुख्यातों को जेल में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अलग अलग बैरकों में बंद किया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के द्वारा आपस में मारपीट करने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया । इसी को लेकर जेल की शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश के चलते रविवार को जिला जेल में बंद वरुण लुहारी को गाजियाबाद जेल और रवि बिजरौल को मेरठ जेल में भेजा। दोनों कुख्यात बदमाशों को जिला जेल से मेरठ और गाजियाबाद की जेल में भेजने के बाद जेल में बंद अन्य बंदियों ने भी राहत की सांस ली।