फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी संविदा लाइनमैन की मौत

ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी संविदा लाइनमैन की मौत

Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी संविदा लाइनमैन की मौत
दोघट (बागपत)। गैडबरा बिजलीघर के संविदा लाइनमैन दीपचंद की मौत ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई। विद्युत निगम की टीम ने जांच के बाद खुलासा किया। विद्युत निगम ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। वहीं मृतक के भाई पप्पू ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गैडबरा गांव में बिजलीघर पर तैनात रहे संविदा लाइनमैन दीपचंद निवासी पारसी जनपद मेरठ की करंट लगने से शनिवार को मौत हो गई थी। मृतक के भाई पप्पू ने बिजलीघर के एसएसओ देवेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। रविवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, जेई प्रदीप गुप्ता, विकास कुमार तथा ग्राम प्रधान तवेलागढ़ी राजीव कुमार, सोमपाल, विकास राणा आदि ग्रामीणों को साथ लेकर जांच करने जंगल में पहुंचे। जांच के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि गैडबरा, मिलाना, बोपुरा, खपराना, फौलादनगर टाउन की अलग लाइन तैयार कराई जा रही है, जो अभी पूरी नहीं हो पाई है। इस लाइन में ठेकेदार रात्रि में करंट छुड़वा देता है ताकि चोर तार काट कर नहीं ले जाए। उसी लाइन का तार नीचे जा रही दूसरी लाइन के तार से टच हो गया, जिससे लाइन में करंट आ गया। जिस कारण संविदा लाइनमैन दीपचंद की मौत हो गई। ठेकेदार की लापरवाही से उसकी मौत हुई है। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसएसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed