{"_id":"5cf4277dbdec22072c332ff7","slug":"15595047614-baghpat-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से कूड़ी के युवकों ने मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से कूड़ी के युवकों ने मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कस्बा छपरौली में कपड़ा व्यापारी से कूड़ी गांव के युवकों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि छपरौली कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी राकेश पुत्र शिवचरण से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यापारी को रंगदारी नहीं देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने गोविंद्र पुत्र अशोक, नूर मोहम्मद पुत्र नौशाद, गौतम पुत्र रणवीर निवासी कूड़ी, योगेश पुत्र ब्रजपाल निवासी नांगल थाना छपरौली को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गोविंद्र कपड़ा व्यापारी राकेश की दुकान पर काम करता था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रुपये कमाने की योजना बनाई। साथी नूर मोहम्मद ने दो सिम कार्ड खरीदे। योगेश ने अपनी आवाज में व्यापारी से मोबाइल पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। पकड़े गए चारों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस गहराई से जांच करने में लगी हुई है।
रंगदारी की रकम से शुरू करना था बिजनेस
बागपत। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी शॉट कट से अमीर बनना चाहते थे। रंगदारी के रुपये से बड़ा बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई । चारों दोस्तों ने टांडा के पास शामली जनपद के इस्सोपुर टील गांव में पहुंचकर पहले शराब पी और उसके बाद व्यापारी से रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
नौकर करा रहे हैं व्यापारियों के साथ घटनाएं
बागपत। दुकानों पर काम करने वाले नौकर ही व्यापारियों के साथ घटना कर रहे हैं। बड़ौत में नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूटपाट कराई । बड़ौत में मोबाइल की दुकान में नौकर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । इनके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी है।