फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्व प्रधान के साले समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूर्व प्रधान के साले समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 26 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के साले समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की युवती को गोली मारकर घायल करने के मामले में पूर्व प्रधान के साले समेत दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जिला अस्पताल से घायल युवती को हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में मकान की छत पर सो रही अनुसूचित जाति की युवती को पीठ में गोली मारकर घायल किया। परिजन घायल युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया । यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। युवती के पिता ने पूर्व प्रधान के साले कपिल निवासी शामली व नीरज के खिलाफ हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ की धारा एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं शुक्रवार की रात में घायल युवती को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया। उसकी पीठ में गोली फंसी है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed