फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंघावली में दुकान से मावा उठाने पर बालक को पीटा

सिंघावली में दुकान से मावा उठाने पर बालक को पीटा

Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली में दुकान से मावा उठाने पर बालक को पीटा
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव में हलवाई की दुकान से 100 ग्राम मावा उठाने पर 13 वर्षीय बालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि दुकानदार की पिटाई से बालक की आंख पर गंभीर चोट लगी है। परिजन घायल को लेकर एसपी से मिले। आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिंघावली अहीर गांव निवासी मेहराज ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी करता है। आठ मई को उसके 13 वर्षीय बेटा साहिल ने हलवाई की दुकान से 100 ग्राम मावा उठा लिया। दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। आरोप है कि दुकानदार की पिटाई से बालक की आंख पर गंभीर चोट लगी । इससे बालक की एक आंख की रोशनी चली गई। उन्होंने उसी दिन थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed