{"_id":"5ce2fb69bdec22070352b6e7","slug":"155837942113-baraut-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने जिंदल क्लासेज में तोड़फोड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने जिंदल क्लासेज में तोड़फोड़ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सोमवार को बाइक सवार सात-आठ युवकों ने कोचिंग संस्थान में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। संस्थान के संचालकों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। बाद में युवक हवाई फायर कर मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले मेें संस्थान के संचालक ने सात-आठ युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायलों में कमलदीप जिंदल और अमित चौहान जिंदल क्लासेज संस्थान के संचालक शामिल हैं। सोमवार को शाम के समय दोनों छात्र-छात्राओं को कोचिंग सेंटर पर पढ़ा रहे थे, तभी तीन बाइकों पर सात-आठ युवक और कोचिंग सेंटर में घुसे और वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने वहां पर मौजूद छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश। जब संस्थान के संचालन कमलदीप जिंदल और अमित चौहान ने हमलावरों का विरोध किया तो उन्होंने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और इससे दोनों लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग सेंटर की तरफ दौडे़ तो हमलावर हवाई फायर कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में कमलदीप जिंदल ने सात-आठ युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर आरके सिंह ने कहा दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।