{"_id":"5ce2f9bcbdec2207490a01b7","slug":"155837899310-kahkra-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में खेकड़ा पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में खेकड़ा पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। हरियाणा के बहादुरगढ़ से फरार प्रेमी युगल की तलाश में रविवार की रात में हरियाणा पुलिस ने खेकड़ा शहर के एक मोहल्ले में दबिश दी। इसकी भनक लगने पर प्रेमी युगल यहां से भी फरार हो गया। इसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
हरियाणा के बहादुरगढ़ से 15 दिन पहले एक युवती अपनी प्रेमी संग चली गई । युवती के पिता ने बहादुरगढ़ थाने में आरोपी युवक पर पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस तभी से फरार प्रेमी युगल की तलाश में जुटी है। रविवार को बहादुरगढ़ पुलिस को प्रेमी युगल के खेकड़ा शहर के एक मोहल्ले में होने की लोकेशन मिली। रविवार की रात में एएसआई प्रमोद कुमार टीम के साथ खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरियाणा पुलिस इस मुहल्ले में पहुंची और एक मकान पर दबिश दी, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही भनक लगने पर प्रेमी युगल वहां से भाग निकला। इसके बाद हरियाणा पुलिस असफल होने के चलते लौट गई। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस को प्रेमी युगल नहीं मिल पाया और वह लौट गई।