{"_id":"5ce2f9acbdec22077654eb0f","slug":"15583789779-kahkra-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा शहर में सेक्स रैकेट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेकड़ा शहर में सेक्स रैकेट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
शहर के एक मोहल्ले में सेक्स रैकेट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सूचना झूठी पाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
सोमवार की सुबह खेकड़ा कोतवाली पुलिस को किसी युवक ने फोन कर शहर के एक मोहल्ले स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट के चलने की सूचना दी। इस की सूचना मिलने के चलते स्थानीय पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम फोन करने वाले युवक द्वारा बताए संबंधित मोहल्ले में पहुंची और मोहल्ले में पहुंचकर पुलिस ने मकान में घुसकर छानबीन करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ करने के साथ ही मकान खंगाल डाला। मकान में पुलिस को एक युवती व दो युवक मौजूद मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह अहमदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। वह पति पत्नी है। युवक ने बताया कि वह खेकड़ा में अपने दोस्त के यहां मिलनेे आए हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन्हें जाने के लिए कह दिया। सूचना फर्जी पाए जाने के चलते पुलिस ने राहत की सांस ली। उक्त मामला शहर में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।