{"_id":"5ce2f9a2bdec2207215a498b","slug":"155837896716-baraut-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवक बुरी नियत से एक मकान मेें घुसे और वहां सोयी महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित ने इस संबंध में मोहल्ले के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दोपहर के समय एक महिला मकान में अकेली सो रही थी। जबकि उसका पति बड़ौत मजदूरी करने आया हुआ था। तभी मोहल्ले के दो युवक बुरी नियत से उसके मकान में घुसे और घर में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक घर से भागने में सफल रहे। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। रुपये के लेन-देन को लेकर उनका पिछले कई माह से विवाद चल रहा है। फिर भी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।