फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रों के दो गुटों में गाली गलौच, लहराए तमंचे

छात्रों के दो गुटों में गाली गलौच, लहराए तमंचे

Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में गाली गलौच, लहराए तमंचे
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर में जैन कॉलेज मार्ग पर छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर गाली गलौच होने के बाद तमंचे लहराए। इस दौरान आसपास के दुकानदारों के दोनों पक्षों को डांटने पर छात्र शांत हो गए। बाद में दोनों पक्ष के सदस्य एक दूसरे को भुगत लेने की धमकी देकर चले गए।

खेकड़ा शहर में छात्रों के गुटों के बीच आए दिन वर्चस्व की जंग देखी जा रही है। पूर्व में भी छात्रों के गुटों में कई बार हो चुकी मारपीट में कई छात्र घायल हो चुके हैं। सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे स्कूल कॉलेजों की छुट्टी होने के बाद खेकड़ा शहर में जैन कॉलेज मार्ग पर वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनो पक्षों में मार्ग पर गाली गलौच होने लगी। साथ ही एक पक्ष के छात्रों ने सरेराह तमंचा लहरा दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के छात्रों ने भी तमंचा निकाल लिया। छात्रों के दोनों पक्षों के बीच तमंचे लहराते देखकर आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने साहस कर दोनों गुटों के छात्रों को डांट दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के छात्र एक दूसरे को बाद में भुगत लेने की धमकी देेकर चले गए। इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed