फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव

Tue, 05 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के  विवाद में दो पक्षों में पथराव
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर की लाइन पार बस्ती में बच्चों के खेल के बीच दो पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में इलाज कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

खेकड़ा नगर की लाइन पार बस्ती में सभी समुदाय के लोग रहते हैं। सोमवार शाम अलग समुदाय के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर उनके परिजन भी घर से निकल कर गली में आ गए। इसके बाद परिजनों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। मामला बिगड़ता देखकर किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। दो समुदाय में पथराव की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो घायलों को सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही समाज के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed