{"_id":"5b884b8442c79246400ab7f3","slug":"151535658884-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये दो, वरना बेटे से धोना पड़ेगा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपये दो, वरना बेटे से धोना पड़ेगा हाथ
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रामा कॉलोनी में रहने वाली बबीता ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने उसके घर पर आकर गाली-गलौच की। आरोपी हथियार लिए हुए थे। उन्होंने धमकी दी कि पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो बेटे की जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए।
रामा कॉलोनी में स्वर्गीय मामचंद सैनी की पुत्री बबीता मायके में ही रहती है। उसने और उसके पति हरपाल ने एसपी को दिए पत्र मेें बताया कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है और बार-बार वे धमकियां दे रहे हैं कि पांच लाख रुपये भिजवा दो, वरना तुम्हें उठाकर जबरन देह व्यापार कराया जाएगा और बेटे को अगवा कर ले जाएंगे। उन्होंने एसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस पर एसपी ने मामले की जांच बड़ौत पुलिस को दी। इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।