फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खडे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खडे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खडे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बरवाला-बावली गांव के बीच नहर पुल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए खडे़ दो बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़ मेें पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा और उनके पास से एक तमंचा, खोखा व कारतूस, चाकू बरामद किया । उन्होंने इसी मार्ग पर एक अधिवक्ता से हुई लूट भी स्वीकार की है और लूट गए 13 सौ रुपये भी बरामद किए।

कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को सोमवार की रात्रि में सूचना मिली की कि बरवाला-बावली मार्ग पर नहर पुलिया के पास दो बदमाश लूटपाट केे इरादे से खड़े हैं, इस पर उन्होंने एसआई प्रदीप और जाहिद हसन को पुलिस बल के साथ भेजा, पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, इससे वे बाल-बाल बच गए और बाद मेें दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में अपने नाम अमन पुत्र ओमपाल निवासी बली बागपत और धर्मेंद्र पुत्र वेदपाल बूढपुर हैं। इनके पास से तलाश के दौरान एक तमंचा, खोखा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए अमन पर नौ लूट, हत्या के मुकदमे दर्ज हैं और इन्होंने ही इसी मार्ग पर मेरठ के अधिवक्ता वली मुजफ्फर हसन से आठ मई 2018 मेें दो मोबाइल और 45 सौ रुपये की लूट की थी। इसका इन्होंने इकबाल किया और लूट की 13 सौ रुपये की धनराशि भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed