फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली गांव में बंदरों का आतंक

बावली गांव में बंदरों का आतंक

Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बावली गांव में बंदरों का आतंक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के दर्जनों गांव में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत है। शनिवार को बावली गांव में बंदरों के एक झुंड ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनका गांव के ही निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा है।

क्षेत्र में आए दिन बंदरों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन वन अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। फलस्वरूप बंदर आए दिन किसी ने किसी को काटकर घायल कर रहे हैं। शनिवार को बंदरों के एक झुंड ने बावली गांव में रमेश, सागर, ममता पुत्री राजेंद्र और प्रवेंद्र को काटकर घायल कर दिया। इनका गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर इलाज चल रहा है। गांव के समर पाल, नीटू्र, अशोक, सुरेश, राजवीर, भोपाल, रमेश आदि ने कहा बंदर मकान में घुसकर खाने का सामान उठा ले जाते हैं इससे महिला और बच्चे भयभीत हैं। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसलों में घुसकर उसका नुकसान कर रहे हैं। ग्रामीणों नेे वन विभाग सेे बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा वन विभाग के पास बंदर पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed