{"_id":"5ad102874f1c1b87098b4611","slug":"151523647111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के सामने परिजनों ने दबोचा प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी कार्यालय के सामने परिजनों ने दबोचा प्रेमी युगल
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय के सामने परिजनों ने दबोचा प्रेमी युगल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से प्रेमी युगल घर से भाग निकला। दोनों के परिजनों ने एसपी कार्यालय के पास प्रेमी युगल को पकड़ लिया। युवक को परिजन कार में डालकर ले गए। युवती भी अपने परिजनों के साथ चली गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों के परिजन उन्हें लेकर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को प्रेमी युगल घर से भाग निकला। दोनों के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने उनका पीछा शुरू कर दिया। दोनों के परिजन कार में सवार होकर बागपत पहुंचे और एसपी कार्यालय के पास प्रेमी युगल को दबोच लिया। उन्होंने घर जाने से इंकार कर दिया और शादी करने के लिए कहने लगे। लेकिन परिजन नहीं माने। इसे लेकर युवक ने काफी हंगामा किया। बाद युवक को परिजन जबरन कार में डालकर ले गए। युवती भी अपने परिजनों के साथ चली गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पहले तो लोगों को लगा कि कुछ लोग युवक का अपहरण कर ले जा रहे हैं। लेकिन बाद में पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।