{"_id":"5a8b28aa4f1c1bb2208ba16b","slug":"151519069354-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में छेडख़ानी के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा में छेडख़ानी के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस सुरक्षा में महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जबकि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में महिला ने खेकड़ा सीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की ।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई । शादी के कुछ दिन बाद दोनों में मन मुटाव हो गया । दोनों के तलाक का मामला न्यायालय बागपत में चल रहा है। रविवार महिला की ससुराल में चचेरी ननद की शादी थी। महिला पुलिस सुरक्षा में शादी में शामिल होने गई । इसी दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे धक्के देकर भगा दिया । महिला का आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद 3-4 युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। सुरक्षा में गए पुलिस कर्मी चुप बने रहे। बालैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से निकाला । इस संबंध मेें महिला ने बालैनी थाने में तहरीर दी , लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सोमवार को पीड़ित महिला सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा से मिली और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।