फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंटर कॉलेजों से वापस कराई जाएगी छात्रवृति

इंटर कॉलेजों से वापस कराई जाएगी छात्रवृति

Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंटर कॉलेजों से वापस कराई जाएगी छात्रवृति
बागपत। समाज कल्याण विभाग ने 2015-16 करीब 45 से अधिक इंटर कॉलेज में लिमिट से ज्यादा छात्रवृत्ति भेज दी । जांच हुई तो करीब 15 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली। उच्चाधिकारियों ने विभाग को धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा जांच कराकर धनराशि को वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क के मामले में गड़बड़ी की गई है। एक कॉलेज पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एसआईटी को जांच की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। जिससे विभाग से लेकर कॉलेजों में हड़कंप मच गया। इन कॉलेजों में तो गोलमाल हुआ है, इसके साथ-साथ इंटर कॉलेजों में गड़बड़ी की गई है। वर्ष 2015-16 में 45 से अधिक इंटर कॉलेजों में जरूरत से ज्यादा छात्रवृत्ति दी गई। इसका खुलासा ऑडिट की टीम से हुआ। टीम ने अपनी रिपोर्ट में अफसरों को अवगत कराया कि करीब 15 लाख रुपये की छात्रवृत्ति विद्यालयों में जरूरत से ज्यादा दी गई है। इसकी रिकवरी विभाग स्कूल के प्रधानाचार्यो से कराए। उसके बाद अफसरों ने समाज कल्याण अधिकारी को रिकवरी के निर्देश दिए। अभी तक कॉलेज से रिकवरी नहीं हो पाई है। आदेशों पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दूसरे अधिकारी के कार्यकाल में यह गड़बड़ी हुई है। इसकी फाइल मंगवाकर जांच कराई जाएगी। जितने भी स्कूलों में ज्यादा छात्रवृत्ति गई है वहां से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed