फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिटाई से क्षुब्ध युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

पिटाई से क्षुब्ध युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से क्षुब्ध युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव के घायल बिट्टूने बुधवार को सुबह नगर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक का शव पोस्टमार्टम के शाम के समय
गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध कर दिया और मामले को हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने और फरार मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के मांग मानने के बाद शव को उठाया।
जौहड़ी गांव में बिट्टू (23) पुत्र स्वर्गीय राम कुमार मजदूरी करता था। सात जुलाई को देर शाम गांव के ही पांच लोगों ने हथियारों से हमलाकर बिट्टू को घायल किया और उसे मरा समझ भाग निकले थे। इस संबंध में घायल के चाचा रोहताश ने आशु, पृथी, राजेंद्र धर्मेंद्र और प्रवीण के खिलाफ तहरीर दी और घायल को सीएचसी से बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने आशु, पृथी, राजेंद्र, धर्मेंद्र को धारा 308 में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। जबकि मुख्य आरोपी प्रवीण फरार चल रहा है। बुधवार की सुबह बिट़टू ने बड़ौत के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव जौहड़ी पहुंचा तो ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने मामले में दर्ज रिपोर्ट को धारा 308 के स्थान पर 302 में तरमीन करने, फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। जाम के चलते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर बिनौली थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय और बड़ौत कोतवाल रणवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद थानाध्यक्ष बिनौली ने ग्रामीणों को इस मामले को धारा 302 में तरमीम करने, फरार मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठाया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed