फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोबाइल टॉवरों से बैट्री सेल चोरी करने वाला गिरफ्तार

मोबाइल टॉवरों से बैट्री सेल चोरी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 08 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवरों से बैट्री सेल चोरी करने वाला गिरफ्तार
बागपत बालैनी पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरी सैल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल टॉवरों से चोरी की गई 37 बैटरी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि बालैनी क्षेत्र में कई माह से मोबाइल टॉवरों पर चोरी की घटनाएं हो रही थी। बालैनी थाना पुलिस ने सोमवार को मोबाइल टॉवरो से बैटरी चोरी करने वाले वाले गिरोह के सदस्य जुबैर पुत्र हाजी शरीफ निवासी मोहल्ला कुरैशियान चौधरान पट्टी बड़ौत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल टॉवरों से चोरी की गई 37 बैटरी बरामद की। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छह मई की रात पुरा गांव में इंडस टॉवर से 24 बैटरी, फरवरी को बालैनी में एटीएस टॉवर से 24 बैटरी, 13 फरवरी की रात में खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में इंडस टॉवर पर लगे बैटरी बैंक से 24 बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस को अपने साथियों के नाम भी बता दिए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed