{"_id":"5c2e63bcbdec22572b7ea1e4","slug":"141546544060-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के आरोपियों पर की जाए कठौर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के आरोपियों पर की जाए कठौर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के लक्ष्मण चौक पर दस दिन पहले दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने एएसपी से मुलाकात की। एएसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पूर्व राज्यमंत्री एवं मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारी एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने कहा कि शहर के लक्ष्मण चौक पर प्रजापति समाज के दो परिवार रहते हैं। मामूली बात को लेकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। प्रजापति समाज की दुकानें व तीन भैंस लूट ले गए। पथराव व फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद प्रजापति परिवारों के लोग भयभीत हैं। पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लूटी गई भैंसों को बरामद किया जाए। पीड़ित परिवारों को पुलिस सुरक्षा दी जाए। एएसपी ने कहा कि जल्दी ही लक्ष्मण चौक पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक भैंस भी बरामद हो गई है। वीडियो से पथराव करने वाले कई आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीश योगी, अमित उपाध्याय, अंकित पाल, राकेश पांचाल, संजय प्रजापति, विजयपाल प्रजापति, ओमकार प्रजापति, डॉ. मोदिलाल, मोहर सिंह, सुदामा, सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।