फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

केतीपुरा में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Thu, 06 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में महिला को बंधक बनाकर पांच-छह बदमाश नगदी, जेवरात समेत लाखों का सामान लूट ले गए। विरोध करने पर महिला को छुरा मारकर घायल कर दिया। घर में बृहस्पतिवार को युवती का निकाह है। परिजनों ने शादी की तैयारी में लगे हुए थे। घर पर महिला अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी असलम पुत्र इस्लाम ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी इमराना का निकाह है। उसने बेटी को दहेज में देने के लिए रुपये व जेवरात घर में रखे थे। मंगलवार की शाम पड़ोसी के घर पर डीजे बज रहा था। घर के सभी लोग डीजे का आनंद लेने के लिए पड़ोसी के घर चले गए। घर पर उसकी पुत्रवधू नाजिया मौजूद थी। इसी दौरान 5-6 बदमाश घर में घुस गए और चाकू, तमंचे से महिला को आतंकित कर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसके हाथ में छूरा मारकर घायल कर दिया। बदमाश घर में रखी 60 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपये का सामान लूट ले गए। डीजे की आवाज के कारण परिजन शोर तक नहीं सुन पाए। बदमाशों के जाने के बाद परिजन घर पहुंचे तो महिला को कमरे से बाहर निकाला। उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि पुत्रवधू द्वारा बताए गए हुलिए से उन्होंने चार युवकों की पहचान कर ली है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मीतली में भट्ठे हजारों की लूट
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली में ओम शिव बिक्र फील्ड ईंट भट्ठे पर मंगलवार की रात पांच-छह बदमाशों ने मुनीम जयसिंह को बंधक बनाकर अल्टीनेटर, डाईनुमा, दो बैटरे, चार बैटरी, गैस सिलिंडर, दो मोबाइल समेत 60 हजार रुपये का सामान लूट लिया और मुनीम को कमरे में बंद कर भाग निकले। भट्ठा मालिक विपिन सिंघल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed