फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा, मासूम का कराया पोस्टमार्टम

तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा, मासूम का कराया पोस्टमार्टम

Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा, मासूम का कराया पोस्टमार्टम
अमीनगर सराय (बागपत)। सात साल की तनु का शव गड्ढे से निकालकर तंत्र-मंत्र करने वाले आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में दोबारा लाश को उसी गड्ढे में दबा दिया गया, जिस गड्ढे से निकाली गई थी।
विज्ञापन

कमाला गांव के मजदूर गजे सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शव को हिंडन नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया गया था। मौत के करीब 50 घंटे बाद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव छोटा घुसराना निवासी तांत्रिक सूरज उर्फ रामू (23) बुधवार शाम कमाला पहुंचा और तंत्र-मंत्र से तनु को दोबारा जिंदा करने का दावा किया। इस पर सैंकड़ों ग्रामीण हिंडन किनारे पहुंच गए। अंधविश्वास में पड़कर परिजनों ने शव को निकालकर तांत्रिक को सौंप दिया। तांत्रिक ने रात करीब एक बजे तक मंत्र पढ़े। अंधविश्वास में सैकड़ों लोग नदी किनारे बैठे रहे। इस बीच सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर दोबारा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम दोबारा शव को उसी गड्ढे में दफना दिया, जहां से निकाला गया था। गजे सिंह के घर लोगों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन


क्या है अंधविश्वास का मामला
अमीनगर सराय। कमाला गांव की सात साल की तनु को रविवार रात सांप ने डस लिया था। परिजन उसे लेकर झाड़ फूंक करने वाले के पास पहुंचे, लेकिन लाभ नहीं हुआ। इसके बाद बालैनी में सोमवार दोपहर डॉक्टर को दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने तनु को मृत घोषित कर दिया। गमजदा परिजनों ने तनु को हिंडन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। बुधवार को बुलंदशहर निवासी रामू ने दावा किया कि वह तनु को जिंदा कर देगा। शाम के समय शव को गड्ढे से निकाला गया। इसके बाद देर रात तक तंत्र मंत्र की क्रियाएं शुरू हुई। भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed