फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक माह बाद भी सुधीर का शव नहीं ढूंढ पाई पुलिस

एक माह बाद भी सुधीर का शव नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एक माह बाद भी सुधीर का शव नहीं ढूंढ पाई पुलिस
बागपत। लूंब गांव के किसान सुधीर की हत्या के एक माह बाद भी पुलिस किसान शव को बरामद नहीं कर पाई है। मृतक की पत्नी ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर पति का शव बरामद कराने की मांग की है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

लूंब गांव में 30 मई को भाई प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई सुधीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी पूजा ने जेठ प्रदीप, उसके दो बेटे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने हत्यारोपी भाई प्रदीप, उसकी पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब एक आरोपी राजीव निवासी एलम फरार है। पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पूजा ने बताया कि हत्या को एक माह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक पति का शव बरामद नहीं कर पाई है। हत्यारोपी जेठ प्रदीप पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस ने उससे पूछताछ किए बिना ही जेल भेज दिया। उसने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर पति का शव बरामद कराने की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हत्यारोपी द्वारा बताया गया था कि शव को गंगनहर में फेंका गया है। पुलिस ने एटा मैनपुरी तक गंगनहर में शव की तलाश की, लेकिन नहीं मिल पाया। फरार आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed