फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोपालपुर खड़ाना में हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

गोपालपुर खड़ाना में हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोपालपुर खड़ाना में हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
रमाला (बागपत)। गोपालपुर खड़ाना गांव में तीन माह से लापता युवक की फांसी लगाकर हत्या कर शव खेत में पेड़ पर लटका दिया। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतल मिली है।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव निवासी ओमवीर का बेटा अजय (28) तीन माह पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि 15-20 दिन तक वह गांव के ही एक युवक के साथ ट्रक पर रहा था, उसके बाद वह लापता हो गया था। बुधवार की सुबह सात बजे के बड़ा भाई उदयवीर खेत में काम करने गया तो उसे शीशम के पेड़ पर छोटे भाई अजय का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अजय के दोनों हाथ जूते के फीते से बंधे हुए थे। सूचना पर एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतल, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि अजय के साथ कुछ युवकों ने शराब पी। इसी दौरान विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। अजय की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल था। पांच साल का बेटा रौनक व सात साल की बेटी रीतू है।
विज्ञापन


किसी से नहीं थी रंजिश
रमाला। अजय के पिता ओमवीर ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। बेटे की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उसकी चादर व शॉल से फांसी का फंदा बनाया गया। जूते के फीतों से दोनों हाथ बांध रखे थे। मृतक के दोनों जूतों में फीते थे। हत्यारोपियों में किसी ने अपने जूते का फीता निकालकर उसके हाथ बांधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ही गांव आ गया था अजय
रमाला। अजय मंगलवार शाम को ही गांव में आ गया । ग्रामीणों ने उसे तीन-चार युवकों के साथ घूमते भी देखा था। रात में वह साथियों के साथ अपने खेत में गया और वहां शराब पी। रात्रि के अंधेरे में ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed