{"_id":"5a60f7e34f1c1b60268b5480","slug":"141516304355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोरी
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चोरों ने बुधवार की रात में झुंडपुर गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़ा और केंद्र में रखी वेट मशीन, बीपी मशीन, टाटा स्कोप, दो कुर्सियां एवं अन्य उपकरण चुराकर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने दोघट थाने में चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। ग्राम प्रधान ने बताया स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन