{"_id":"5a15ced74f1c1bd0408b8596","slug":"141511378647-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक गांव में दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को उसके ही देवर ने पीट कर अधमरा कर दिया और बाद में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली में देवर और सास के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया ।
पीड़ित महिला का पति बाहर क्रेशर पर नौकरी करता है। उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था। मंगलवार की रात में देवर ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया और विफल होने पर बेल्ट, डंडों और तमंचों की बटों से हमला कर अधमरा कर दिया। बाद में तमंचा दिखाते हुए कहा कि यदि किसी को बताया या पुलिस को सूचना दी तो जान से मार दूंगा। पूरी रात भयभीत महिला घर में बैठी रही। बुधवार की सुबह उसने कोतवाली में पहुंचकर देवर और सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।