फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच मर्डर की फर्जी सूचना देने का आरोपी गया जेल

पांच मर्डर की फर्जी सूचना देने का आरोपी गया जेल

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पांच मर्डर की फर्जी सूचना देने का आरोपी गया जेल
छपरौली (बागपत)। नांगल गांव से एक युवक ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर पांच मर्डर की सूचना दी। लखनऊ तक के अफसर टेंशन में आ गए। पुलिस बल गांव में पहुंचा तो सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नांगल गांव से कंट्रोल रूम पर रविवार को सूचना दी उनके परिवार पर गोली चला दी । इससे उसके माता-पिता समेत पांच सदस्यों की मौत हो गई । उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। जल्दी पुलिस भेज दो, वरना उसको भी मार दिया जाएगा। सूचना मिलते ही लखनऊ तक के अफसर टेंशन में आ गए। आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां सूचना देने वाला ही युवक हाथ में तमंचा लिए खड़ा मिला। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया आरोपी युवक गौरव पुत्र रणधीर है। उसने पुलिस को पांच मर्डर की झूठी सूचना दी । उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । उसको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed