फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस को चकमा देकर सीएचसी से लड़की रफू चक्कर

पुलिस को चकमा देकर सीएचसी से लड़की रफू चक्कर

Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर सीएचसी से लड़की रफू चक्कर
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस को चकमा देकर लड़की बागपत सीएचसी से गायब हो गई। इससे सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने लड़की के अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक लड़की 26 अगस्त को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई । परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने लड़की को बरामद किया। पुलिस रविवार को मेडिकल कराने के लिए लड़की को लेकर सीएचसी पहुंची । वहां से लड़की पुलिस वालों को चकमा देकर गायब हो गई। लड़की के गायब होने का पता चलते ही पुलिस वालों ने उसे तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने धारा 161 के बयान में बताया उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई । उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा सीएचसी से लापता हुई लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed