फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़का व हिलवाड़ी के बीच युवक से लूटपाट

बड़का व हिलवाड़ी के बीच युवक से लूटपाट

Sun, 20 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
बड़का व हिलवाड़ी के बीच युवक से लूटपाट
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव के पास एक युवक से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोककर पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश उसकी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव निवासी जोगी दास पुत्र ओमी दास नरेला (दिल्ली) में नौकरी करता है। शनिवार को वह बाइक से अपने गांव हिलवाड़ी जा रहा था। जब वह बड़का गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचे के बटों से हमलाकर घायल कर दिया। बदमाश उससे नगदी छीनकर भाग गए। किसी तरह वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली आए और बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed