{"_id":"5963d0e64f1c1b23558b46f9","slug":"141499713766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का नकदी भरा बैग लेकर भाग गया किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार का नकदी भरा बैग लेकर भाग गया किशोर
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर की शौकत मार्केट में दुकान खोलते समय दुकानदार का बैग चोरी करके एक किशोर ले गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैग में हजारों की नगदी और अन्य कीमती सामान है।
बागपत की शौकत मार्केट निवासी व्यापारी भीम सैन डोगरा ने बताया सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से दुकान पर पहुंचा और दुकान का ताला खोलने लगा। उसने अपना बैग दुकान के बाहर रैक पर रख दिया था। इस दौरान एक किशोर उनका बैग वहां से उठाकर भाग गया। उन्होंने पता चलते ही शोर मचा दिया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर भाग चुका था। मौके पर अन्य दुकानदार इकट्ठे हो गए। उनका कहना है कि मार्केट में चोर गैंग सक्रिय है। कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस उनको पकड़ने में नाकाम है। उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।