{"_id":"5957f80c4f1c1bd4798b47d5","slug":"141498937356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के नाम पर ठगी करने के आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती के नाम पर ठगी करने के आरोपियों पर मुकदमा
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत । भर्ती के नाम पर युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सूजती गांव के एक युवक के शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने कब्जे में लेकर युवक से रुपये की मांग की। इससे परिवार परेशान है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
सूजती गांव के जितेंद्र ने बताया उसके भतीजे गौरव ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए आवेदन किया था। उसने परीक्षा भी दी। गौरव को गांव के ही दो युवकों ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उसके शैक्षिक दस्तावेज अपने कब्जे में ले रखे है। आरोपी उससे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उसकी तहरीर पर आरोपी नीटू उर्फ आजाद और बिट्टू निवासी सूजती और नीटू के ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। दोघट थाना पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।